Join our WhatsApp group : click here

1857 ki kranti question in hindi | 1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर pdf

1857 ki kranti question in hindi : यहा 1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर दिए गए है। यह सवाल जवाब IAS, PCS, NDA, CDS, SSC, CPO, Railway, Banking इत्यादि परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। यहा 1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर pdf भी दी गई है। जीसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है।

1857 ki kranti Question in hindi

1). 1857 के विद्रोह का आरंभ कहाँ से और किसने किया? : 29 मार्च 1857, बैरकपुर छावनी, मंगल पांडे

2). 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था? : विस्कांट पामर्स्टन (1855-1858)

3). 1857 के स्वधिनता संग्राम का प्रतीक क्या था? : कमल और रोटी

4). मंगल पांडे कहाँ के निवासी थे? : गाजीपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)

5). 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? : लार्ड कैनिंग

6). भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार कौन था? : डा. एस. एन. सेन

7). इंग्लैंड के किस समकालीन नेता ने हाउस ऑफ कामन्स में 1857 के विद्रोह को “राष्ट्रीय विद्रोह” कहा? : जेन्मामिन डीजरेली

8). इंडिया वार ऑफ इंडिपेंडेन्स 1857 के लेखक कौन है? : वी.ड़ि. सावरकर

9). किस प्रमुख इतिहासकार ने 1857 के विद्रोह को ‘सामंती क्षोभ’ कहा था? : डा. एस. बी. चौधरी

10). भारतीय भाषा में 1857 के विद्रोह के कारणों पर लिखने वाला प्रथम भारतीय कौन था? : सैयद अहमद खाँ     

11). लखनऊ में विद्रोह को किस अंग्रेज़ अधिकारी ने दबाया? : कैम्पबेल

12). कुँवर सिंह द्वारा आरंभ किए गये जगदीशपुर के विद्रोह का दमन किसने किया? : विलियम टेलर एवं मेजर विंसेट

13). कुंबर सिंह की मृत्यु के पश्चात बिहार में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? : भाई अमर सिंह

14). कानपुर में नाना साहेब की सहायता किसने की? : तात्या टोपे, अजीमुल्ला खां

15). मेरठ छावनी में 1857 का विद्रोह कब प्रारंभ हुआ? : 10 मई को

16). इलाहाबाद में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया? : मौलवी लियाकत अली

17). रानी लक्ष्मी बाई को किसने पराजित किया? : हयूरोज

18). लखनऊ में 4 जून 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? : बेगम हजरत महल

19). 1857 के विद्रोह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की संज्ञा किसने दी थी? : वी.डी. सावरकर

20). 11 मई 1857 को दिल्ली का सम्राट किसे घोषित किया गया? : मुगल सम्राट बहादुरशाह द्वितीय

21). मुगल सेना का प्रमुख कौन था? : बख़्तखान या खान बहादुर खान

22). सतीचौरा एवं बिबिगढ़ कांड का संबध किससे है? : 1857 के विद्रोह

23). झांसी में विद्रोह का प्रारंभिक नेतृत्व किसने किया? : काले खाँ

24). खान बहादुर खाँ ने कहाँ से विद्रोह का नेतृत्व किया? : बरेली

25). तात्यां टोपे का वास्तविक नाम क्या था? : रामचन्द्र पाडुरंग

26). नाना साहेब का ‘कमांडर-इन-चीफ’ कौन था? : तात्यां टोपे

27). 1857 के विद्रोह में अंग्रेज़ो व जोधपुर की संयुक्त सेना को परास्त करने वाले व्यक्ति कौन थे? : आउवा के ठाकुर कुशल सिंह

28). 1857 के विद्रोह में किस व्यक्ति पर अंग्रेज़ो ने 50, 000 का इनाम रखा था? : मौलवी अहमदुल्ला

29). किस उर्दू कवि ने दिल्ली में 1857 के विद्रोह को अपनी आंखों से देखा था? : मिर्जा गालिब

30). मंगल पांडे ने किन अधिकारियों को गोली मार दी? : ह्यूरसन तथा लेफ्टिनेंट बाग

31). 1857 के विद्रोह के दौरान ‘बिहार का सिंह’ उपमा किसे प्रदान की गई थी? : कुँवर सिंह को

32). “तथाकथित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम न प्रथम, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था।“ यह कथन किसका है? : डा. आर. सी. मजूमदार

33). ‘द ग्रेट रिबेलियन’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी? : अशोक महेता

34). वी. डी. सावरकर के कथन ‘1857 का विद्रोह प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था’ को और कौन स्वीकार करता है जो कांग्रेस का अध्यक्ष भी बना? : पट्टाभि सीता रमैया

35). उड़ीसा में ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध विद्रोह किसने किया? : सम्भ्लपुर के राजकुमार सुरेन्द्रशाही और उज्जवलशाही ने (IAS)

36). मध्य प्रदेश के मंदसौर में विद्रोह का झन्डा किसने बुलंद किया? : शाहजादा फिरोजशाह

37). कौन-सा ऐसा देशी राज्य था जिसे अंग्रेज़ो ने उनसे प्रदेश तथा पेंशन से वंचित नहीं किया? : ग्वालियर

38). राधेकृष्ण दण्ड सेना के नेतृत्व में 1857 का विद्रोह कहाँ हुआ? : गंजाम (उड़ीसा)

39). राजा प्रताप सिंह और भाई वीर सिंह किस विद्रोह से संबंधित है? : 1857 के विद्रोह से (कुल्लू पहाड़ियों में)

40). दिल्ली के विद्रोह को दबाने के लिए किससे मदद ली गई? : कश्मीर, पाटियाला, नाभा और जींद के राजाओं से

41). हडसन ने किसकी मदद से बहादुरशाह द्वितीय को बंदी बना लिया? : मिर्जा इलाही बक्ष्य

42). सामान्य सेना भर्ती अधिनियम कब और किसके समय पारित किया गया था? : 1856 ई. में लॉर्ड कैनिंग के समय

43). मंगल पांडे ने 1857 के विद्रोह की पहली गोली कहाँ और कब चलाई थी? : 29 मार्च, 1857 को बैरकपुर में

44). जनरल विंडहम को 1857 में विद्रोही सैनिकों ने कहाँ पराजित किया था? : कानपुर के निकट

45). असम में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? : मनीराम दत्त व कन्दर्पेश्वर

46). दिल्ली संघर्ष की भयंकरता को नादिरशाह के आक्रमण से भी अधिक भयंकर किसने बताया? : बंबई के गवर्नर एलफिंस्टन

47). राजस्थान के कोटा में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? : जयदयाल और हरदयाल

48). महाराष्ट्र में 1857 के विद्रोह के लिए किसने आम व्यक्तियों की सेना बनाई? : रंगो बापुजी

49). अरनागिरि व कृष्णा ने कहाँ के विद्रोह का नेतृत्व किया? : 1857 में मद्रास

50). ‘कॉजेज़ ऑफ द इंडियन रिवोल्ट’ किसकी कृति है? : सर सैयद अहमद खाँ

51). 1857 के विद्रोह के कारणों का विश्लेषण करते हुए किस भारतीय ने अंग्रेज़ो तथा मूलसमानों के बीच मेलमिलाप की वकालत की थी? : सर सैयद अहमद खाँ ने

52). इंडियन काउंसिल एक्ट, इंडियन हाईकोर्ट एक्ट तथा इंडियन सिविल सर्विस एक्ट किसके शासन काल में और कब पारित हुआ? : वायसराय कैनिंग के समय में 1861 ई. में

53). असम में विद्रोह का नेतृत्व किसके हाथों में था? : दीवान मनीराम दत्त

54). वीरांगना लक्ष्मीबाई का जन्म किस स्थान पर हुआ था? : बनारस

55). लखनऊ में क्रांति का नेतृत्व किसने किया? : बेगम हजरत महल

56). फैजाबाद के विद्रोह के नेता मौलवी अहमदुल्ला मूलत: कहाँ के निवासी थे? : तमिलनाडु (अर्काट)

57). 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के किस योद्धा को ‘इटली का गेरी बाल्डी’ उपमा प्रधान की गई है? : तात्या टोपे

58). किस क्रांति को 1857 की क्रांति का पूर्वाभ्यास कहा जाता है? : 1806 ई. वेल्लौर क्रांति को (नेतृत्वकर्ता: बलवंतराव फड़कें)

59). अंतिम मुगल बादशाह को किस बेगम के साथ रंगून निर्वासित किया गया? : बेगम जीनत महल

60). 1857 के विद्रोह के समय लॉर्ड कैनिंग ने इस स्थान को अपना आपातकालीन मुखालय बनाया? : इलाहाबाद

61). कौन-से ब्रिटिश अधिकारी थे जिनकी मृत्यु लखनऊ में हुई थी? : हेनरी लोरेंस, हैवलॉक, नील

62). दिल्ली में विद्रोह का दमन किस अंग्रेज़ ने किया? : हडसन ने

63). 1857 में इलाहाबाद के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ? : लियाकत अली

64). झांसी के सिपाहियों और अफसरों को अंग्रेज़ो के विरुद्ध विद्रोह के लिए किस व्यक्ति ने उकसाया? : लक्ष्मण राव

65). अहमद उल्लाह को किस व्यक्ति ने धोखे से मार दिया? : पोवायां के राजा जगन्नाथ सिंह ने

66). 1857 के विद्रोह के वह नेता कौन थे जिन्हों विद्रोह के दौरान फ्रांस के नेपोलियन तृतीय को तीन पत्र भेजे थे? : नाना साहिब

67). बहादुरशाह द्वितीय का सबसे अधिक विश्वसनीय परामर्शदाता कौन था? : हकीम अहसान उल्ला

68). कानपुर की वर नर्तकी जिसने 1857 के विद्रोह मे अंग्रेज़ो से लोहा लिया? : अजीजन बाई

69). 1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की संख्या सर्वाधिक थी? : अवध में

70). 1857 के विद्रोह में छोटे जमीनदारों की भी विशेष भूमिका रही क्यों? : इनाम एवं माफी की जमीन सरकार द्वारा जब्त करने के कारण

71). 1857 की क्रांति का प्रमुख कारण क्या था? : ब्रिटिश साम्राज्य की नीति

72). भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तत्कालीक कारण क्या था? : अंग्रेज़ो का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह

73). लॉर्ड डलहौजी का वह कौन-सा कदम था जो विद्रोह के लिए विस्फोटक पदार्थ सिद्ध हुआ? : व्यपगत का सिद्धांत

74). उत्तर प्रदेश में 1857 के विद्रोह के अधिकांश असैनिक नेता किस वर्ग से संबधित थे? : भू-स्वामी वर्ग से

75). राइफल एनफील्ड का प्रयोग कहाँ करने का निश्चय किया गया? : डम-डम, अम्बाला, स्यालकोट

76). 1857 के विद्रोह में दंडित अंतिम जीवित व्यक्ति का क्या नाम था जिसे 1907 में मुक्त किया गया? : मूसाई सिंह (मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश)

77). महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की? : 1 नवंबर 1858 ई.

78). भारतीय सेना के नव गठन के लिए किस आयोग का गठन किया गया? : पील आयोग

79). 1857 का विद्रोह मुख्यत: किस कारण असफल हुआ? : योजना व केंद्रीय संगठन की कमी

80). सैनिक भर्ती एवं प्रशिक्षण हेतु किस कमीशन का गठन किया गया? : रायल कमीशन

81). भारतीय जनता का मैग्नाकार्टा (महान अधिकार पत्र) किसे कहा गया? : महारानी विक्टोरिया के 1858 के ‘घोषणा-पत्र’ को

82). यह किसने कहा था की “मै चाहता हूँ की अंग्रेज़ो की नई पीढ़ी भारतीय विद्रोह के इतिहास को पढे, इसका मनन करे, यह तमाम शिक्षाओं और चेतावनियों से भरा है”। : लार्ड क्रोमर

1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर pdf

यहा 1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर pdf प्रदान की गई है। जिसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हो।

1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर pdf download :

Click here

Read More Gk :

Subscribe Our Youtube Channel

Install our Application

Join our Telegram channel

follow us Instagram

Read More

📰 Current affairs 📌 PDF
📚 Gpsc Subject 📁 GK
🧮 Quiz 🏆 Mock Test
📖 Gujarat na Jilla 📃 GK Question
👆 Syllabus 💥 Old Paper

Leave a Comment

error: Content is protected !!